पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर KL Rahul और अभिनेत्री Athiya Shetty की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों शोरों से हो रही हैं। लेकिन सोमवार (23 जनवरी) को इन सभी चर्चाओं पर विराम चिन्ह लग जाएगा। जी हां सोमवार (23 जनवरी) को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में यह दोनों वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी द्वारा मीडिया को दी गई।
कई हस्तियों होंगी शामिल
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की ताजा खबरों के मुताबिक बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इस कपल की शादी में शामिल होंगी। उन फेमस हस्तियों में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और विराट कोहली के नाम शामिल हैं। शादी की गेस्टलिस्ट में लगभग 70 लोगों के नाम मौजूद है।
वही इसके अतिरिक्त इस समय सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में संगीत सेरेमनी का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उनके इस खंडाला फार्म हाउस में संगीत सेरेमनी काफी जोरों शोरों के साथ हो रही है और लोग भी नाचते झूमते नजर आ रहे हैं।
शादी के सेलिब्रेशन की हुई शुरुआत
शादी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत रविवार को हुई। इसके साथ ही हल्दी और मेहंदी की रस्मो का कथित तौर पर आयोजन फार्म हाउस परिसर में किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके इस फार्म हाउस को फूलों और लाइटों से बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही उनके फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया है।
इसके साथ-साथ फार्म हाउस के बाहर एकत्रित हुए कैमरापर्सन का ध्यान भी रखा गया है। फार्म हाउस के बाहर मीडिया कर्मियों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। उनके लिए अलग से टेंट लगाकर व्यवस्थाएं की गई है। सुनील शेट्टी ने बाहर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर से कहा है कि – कल मैं बच्चों को लेकर आता हूं जो प्यार आप ने दिखाया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Read Also:-ग्राउंड स्टाफ के साथ शर्मनाक हरकत कर Rituraj Gaikwad हुए आलोचनाओं का शिकार